फोटो गैलरी

Hindi Newsइटवा पुल पर किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

इटवा पुल पर किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

जिले के उचकागांव थाने के इटवां पुल के पास दिन-दहाड़े एक किसान को गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान इटवा गांव का हीरालाल यादव बताया गया है। इलाज के लिए किसान को सदर अस्पताल...

इटवा पुल पर किसान को मारी गोली, हालत गंभीर
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 19 Jan 2016 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के उचकागांव थाने के इटवां पुल के पास दिन-दहाड़े एक किसान को गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान इटवा गांव का हीरालाल यादव बताया गया है। इलाज के लिए किसान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

बताया गया है कि किसान अपने घर से साइकिल पर सवार होकर दूध लेकर इटवा पुल के पास स्थित एक पेट्राल पंप के पास देने जा रहा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे पीछे स गोली मार दी। गोली लगने के बाद किसान वहीं गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

वहीं, कुछ लोगों ने इसक सूचना उचकागांव थाने की पुलिस को दी। किसान को गोली लगने क सूचना मिलने पर उचकागांव थानेदार नवीन कुमार मौके पर पहुंचे। बाद में, थानेदार ने घायल का बयान सदर अस्पताल में पहुंचकर लिया। थानेदार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पूर्व के विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। पुलिस अनुसंधान में घटना के कारणों का पता चल जाएगा।

पूर्व के विवाद को लेकर तो नहीं मारी गई गोली!
किसान को कहीं पूर्व के विवाद को लेकर तो गोली नहीं मारी गई है। गांव व परिजनों की बातों से ऐसा लग रहा था कि पूर्व में ही गांव के किसी लोगों ने उनका विवाद चल रहा था। इसकारण ही हीरलाल यादव को गोली मारी गई हो। हालांकि, गेली लगने से घायल हीरालाल यादव कुछ भी बताने से इनकार करता रहा। बहरहाल, हीरालाल को क्यों गोली मारी गई है और किसने गोली मारी है पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है।

अधिकारी का कहना है
ईटवा पुल के पास किसान हीरालाल यादव को गोली मारने की सूचना मिली है। पुलिस गोली लगने से घायल किसान से पूछताछ कर रही है। पूर्व के विवाद को लेकर गोली मारने की बात सामने आ रही है। इस मामले में किसान के बयान पर प्राथ्रमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस अनुसंधान में गोली मारने की घटना स्पष्ट हो जाएगा।
नवीन कुमार, थानेदार, उचकागांव

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें