फोटो गैलरी

Hindi NewsVIDEO: सासाराम में पत्रकार की हत्या, लड़ता रहा आखिरी वक्त तक

VIDEO: सासाराम में पत्रकार की हत्या, लड़ता रहा आखिरी वक्त तक

हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले दैनिक भास्कर के पत्रकार धर्मेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सासाराम जिला के मुफस्सिल थाना के उनके गांव अमरा से चंद दूरी पर...

VIDEO: सासाराम में पत्रकार की हत्या, लड़ता रहा आखिरी वक्त तक
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 12 Nov 2016 11:35 AM
ऐप पर पढ़ें

हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले दैनिक भास्कर के पत्रकार धर्मेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सासाराम जिला के मुफस्सिल थाना के उनके गांव अमरा से चंद दूरी पर स्थित अमरा तालाब के पास हुई। अपराधियों ने जैसे ही इन पर निशाना साधने का प्रयिस किया, वह उनके साथ भीड़ गए। उठापटक भी हुई। लेकिन, अपराधी गोली मार भाग निकले।

                 

खून से लथपथ धर्मेंद्र को स्थानीय लोग इलाज कराने के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देख रेफर कर दिया। परिजन इलाज कराने के लिए वाराणसी ले ही जा रहे थे कि शिवसागर के पास रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकार बताते हैं कि धर्मेंद्र ने उन अपराधियों के नाम भी अपने परिजनों को बताया है, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। उनके दो बेटे और एक बेटी है। धर्मेंद्र आई इलेवन के फुटबॉलर भी रहे हैं और आज भी वह प्रैक्टिस करने के लिए सासाराम स्थित न्यू स्टेडियम में जा रहे थे।

गोली लगने से पहले अपराधियों से लड़ते रहे धर्मेन्द्र
पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह गोली लगने से पहले अपराधियों से भिड़ गए थे। तीन अपराधी पल्सर बाइक से आये थे। उन्होंने धर्मेन्द्र को घेर लिया। पहले धर्मेन्द्र से हाथा पाही हुई। धर्मेन्द्र ने दो बदमाशों को पटक दिया। एक का पिस्तौल छिन लिया। लेकिन तीसरे अपराधी ने उन्हें सीने में गोली मार दी। सूत्रों के अनुसार आपसी रंजिश में हत्या की गयी है। धर्मेन्द्र सिंह के भाई ने बताया कि गया सेंट्रल जेल में बंद पप्पू सिंह के साला सुजीत कुमार ने हत्या की है। औरंगाबाद के बिजनेसमैन के अपहरण मामले में पप्पू सिंह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। इधर पुलिस का कहना है कि पत्रकार की पत्नी से बयान लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिले के अच्छे फुटबॉलर थे धर्मेन्द्र
धर्मेन्द्र जिले के अच्छे फुटबॉलर थे। वह फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते थे। उनकी उम्र 35-36 वर्ष थी। सासाराम शहर से 6 km दूर अमरा गांव में उनका पैतृक आवास था। जबकि जहानाबाद के इचिपुर में ससुराल था। धर्मेन्द्र के पिता अवधेश सिंह हैं।

यह भी पढ़ें-

नीतीश कुमार के तीखे बोल, दारू की दुकान दिखे तो उखाड़ फेंकें 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें