फोटो गैलरी

Hindi Newsसमस्तीपुर में दोपहर तक छाया रहा घना कोहरा

समस्तीपुर में दोपहर तक छाया रहा घना कोहरा

मौसम के तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड काफी बढ़ गयी है। जिसके कारण आम लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। वहीं मंगलवार को दोपहर तक घना कोहरा छाया। धुंध इस प्रकार था कि आसपास की वस्तु भी नहीं...

समस्तीपुर में दोपहर तक छाया रहा घना कोहरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 06 Dec 2016 01:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम के तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड काफी बढ़ गयी है। जिसके कारण आम लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। वहीं मंगलवार को दोपहर तक घना कोहरा छाया। धुंध इस प्रकार था कि आसपास की वस्तु भी नहीं दिखाई दे रही थी। इसी धुंध के बीच छोटे-छोटे बच्चे स्कूल की ओर जा रहे थे। कनकनी के कारण बच्चे को भी परेशानी हो रही थी। बावजूद स्कूल बैग के साथ बच्चे अपनी टोली के साथ मस्ती करते हुये स्कूल की ओर बढ रहे थे। मानों यह धुंध उनके लिये कोई खिलौना हो। वहीं बूढ़े धुंध के कारण मार्निंग वॉक पर नहीं निकल पाये।

जिसके कारण शहर के पटेल मैदान एवं डीआरएम रोड में मार्निंग वॉक करने वालों की संख्या काफी कम थी। दोपहर तक बाजार में सन्नाटा पसर हुआ था। दुकानदार भी अपने निर्धारित समय के बाद दुकान को खोलने पहुंचे। जबकि ट्रेनों का लेटलतीफी लगातार जारी थी। दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति लगभग 24 घंटे विलंब से दरभंगा पहुंची। नतीजतन मंगलवार को 12 बजे तक ट्रेन दरभंगा से नहीं खुल पायी थी। जिसके कारण ट्रेन के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म पर परेशान थे। खासकर बुजुर्ग एवं बीमार यात्रियों को काफी परेशानी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें