फोटो गैलरी

Hindi Newsनाबालिग रेपकांडः विधायक की संलिप्तता का मिला पुख्ता सबूत

नाबालिग रेपकांडः विधायक की संलिप्तता का मिला पुख्ता सबूत

किसे मालूम था कि रेप का केस इतना बड़ा मामला बन जाएगा। छह फरवरी को हुए इस कांड की एफआईआर नौ फरवरी को करायी गयी थी। प्राथमिकी में सुलेखा का तो नाम था पर विधायक का नाम नहीं था, क्योंकि पीड़ित छात्रा...

नाबालिग रेपकांडः विधायक की संलिप्तता का मिला पुख्ता सबूत
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 25 Feb 2016 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

किसे मालूम था कि रेप का केस इतना बड़ा मामला बन जाएगा। छह फरवरी को हुए इस कांड की एफआईआर नौ फरवरी को करायी गयी थी। प्राथमिकी में सुलेखा का तो नाम था पर विधायक का नाम नहीं था, क्योंकि पीड़ित छात्रा विधायक को नहीं पहचानती थी। अनुसंधान में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पीड़िता को राजवल्लभ यादव की तस्वीर दिखायी।

छात्रा ने उसकी तस्वीर देखते ही कहा था, यही है दुष्कर्मी। हालांकि उस समय भी कई लोगों को विधायक निर्दोष नजर आ रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे जांच चली राजवल्लभ के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलते गया। पहले विधायक के आवास की पहचान की गयी। उसके बाद सुलेखा की गिरफ्तारी ने सारे राज ही खोल दिये हैं। घटना में विधायक के शामिल होने के साक्ष्य मिलते ही पुलिस नये जोश से छापेमारी में जुट गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें