फोटो गैलरी

Hindi Newsबोधगया में विदेशियों ने जमाई महफिल, उड़ाया रंग और गुलाल

बोधगया में विदेशियों ने जमाई महफिल, उड़ाया रंग और गुलाल

बोधगया में होली पर्व की खुमारी देखते बन रही है। आम लोगों के साथ विदेशी पर्यटक भी होली के रंग में सराबोर हो रहे हैं। सोमवार को विदेशी सैलानियों ने अबीर और रंगों के साथ जमकर डांस किया। कैमरे से फोटो और...

बोधगया में विदेशियों ने जमाई महफिल, उड़ाया रंग और गुलाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 13 Mar 2017 01:59 PM
ऐप पर पढ़ें

बोधगया में होली पर्व की खुमारी देखते बन रही है। आम लोगों के साथ विदेशी पर्यटक भी होली के रंग में सराबोर हो रहे हैं। सोमवार को विदेशी सैलानियों ने अबीर और रंगों के साथ जमकर डांस किया। कैमरे से फोटो और मोबाइल से सेल्फी लेकर यादों को संजोते रहे। ढोल-ताशे की धुन पर डांस भी किया। होली के गीत, रंगोली और उड़े गुलाल ने विदेशी पर्यटकों को भी होली के रंग में रंगने को मजबूर कर दिया। बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी... जैसे गाने पर विदेशी पर्यटक मस्त होकर झूमे। 

जापान, इंग्लैंड, आस्ट्रलिया, थाईलैंड, कम्बोडिया, जर्मनी, फ्रांस से आए विदेशी युवाओं की टोली होली की मस्ती में सराबोर रही और हर्बल गुलाल से भी खूब होली खेली। पर्यटकों ने बताया कि यह त्योहार उनके दिल को छू गया। उन्होंने रंगों में डूबकर मस्ती करना अपनी ज़िंदगी का सबसे अनमोल पल बताया। बताया कि यहां के लोगों की सभ्यता, रिवाज, संस्कृति और आपसी भाईचारा उन्हें बेहद अच्छा लगा। यहां के लोगों के साथ विदेशी पर्यटकों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाए। 

होली की मस्ती का खुमार विदेशियों पर कुछ इस तरह चढ़ा कि सब होली की मस्ती में सुबह से ही नाच-गाने में डूबे रहे। विदेशियों ने होलिकादहन किया और बुराई पर अच्छाई की जीत की कामना की तथा बोधगया से पूरी दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना की।

होली को शराबबंदी मुक्त बनाने को मुस्तैद रही पुलिस 

बिहार में शराबबंदी के बाद पहली होली का त्योहार मनाया जा रहा है। होली के दौरान जहरीली शराब के तस्करों पर नकेल कसने के लिए यहां की पुलिस मुस्तैद रही। इधर तीन दिनों में बोधगया पुलिस अनुमंल में बोधगया, मगध यूनिवर्सिटी,चेरकी तथा मोहनपुर पुलिस ने तीन दर्जन तस्करों को बड़ी शराब के खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले लोगों, हुड़दगियों और शराब के धंधेबाजों के मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें