फोटो गैलरी

Hindi Newsपहले पेड़ जला फिर जान गई, सात अस्पताल में

पहले पेड़ जला फिर जान गई, सात अस्पताल में

बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर ढाका बस्ती के पास आग लगने से शनिवार की दोपहर एक विशाल पेड़ गिर पड़ा, जिससे दबकर गांव के ही नतनेश्वर पंडित के 42 वर्षीय बेटे संजय पंडित की मौत हो गई। मुख्य मार्ग पर करीब दो...

पहले पेड़ जला फिर जान गई, सात अस्पताल में
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 30 Apr 2016 10:19 PM
ऐप पर पढ़ें

बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर ढाका बस्ती के पास आग लगने से शनिवार की दोपहर एक विशाल पेड़ गिर पड़ा, जिससे दबकर गांव के ही नतनेश्वर पंडित के 42 वर्षीय बेटे संजय पंडित की मौत हो गई। मुख्य मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर एसडीपीओ शशिशंकर, सीओ कृष्णमोहन पाठक, थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह पहुंचे। इन अधिकारियों ने जेसीबी मंगवाई। इसके बाद पेड़ को सड़क पर से हटाया गया। इधर, एसपी राजीव रंजन ने बताया कि हादसे की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार की रात ढाका बस्ती में एक बारात आयी थी। बारात में आतिशबाजी से विशाल पेड़ में आग लग गई। आग की लपट धीरे-धीरे बढ़ती चली गयी। इसने दूसरे पेड़ को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसकी जानकारी लोगों ने अग्निशमन दस्ते को दी। मौके पर पहुंचकर दस्ते ने आग बुझाने की कोशिश की। बावजूद इसके आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें