फोटो गैलरी

Hindi Newsबेितया में महिला सिपाही के खाते से उड़ाए पैसे

बेितया में महिला सिपाही के खाते से उड़ाए पैसे

पुलिस केन्द्र में तैनात महिला सिपाही प्रियंका बर्णवाल के खाते से साइबर अपराधियों ने 21 हजार 80 रुपया उड़ा लिये। थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि प्रियंका की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है।...

बेितया में महिला सिपाही के खाते से उड़ाए पैसे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 27 Nov 2016 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस केन्द्र में तैनात महिला सिपाही प्रियंका बर्णवाल के खाते से साइबर अपराधियों ने 21 हजार 80 रुपया उड़ा लिये। थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि प्रियंका की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एफआईआर में प्रियंका ने बताया कि 3 नवंबर को स्टेट बैक की कृषि विकास शाखा में स्थित उसके सैलरी खाते से 15 हजार पांच सौ 80 रुपये अज्ञात अपराधियों ने उड़ा लिये। प्रियंका ने इसकी शिकायत बैंक में पहुंच मैनेजर से की। उसने एटीएम कार्ड का ब्लॉक कर अवैध निकासी पर रोक लगाने को कहा लेकिन इसके बाद भी 17 तारीख को उसके खाते से अपराधियों ने 55 सौ रुपये निकाल लिये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें