फोटो गैलरी

Hindi News'निश्चय यात्रा': शराबबंदी को और राज्य अपनाना चाहते हैं- CM नीतीश

'निश्चय यात्रा': शराबबंदी को और राज्य अपनाना चाहते हैं- CM नीतीश

अपनी 'निश्चय यात्रा' के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे मधुबनी के लखनौर प्रखंड के लौफा पंचायत में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पंचायत के चार घरों में जाकर शौचालय है या...

'निश्चय यात्रा': शराबबंदी को और राज्य अपनाना चाहते हैं- CM नीतीश
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 16 Nov 2016 12:32 PM
ऐप पर पढ़ें

अपनी 'निश्चय यात्रा' के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे मधुबनी के लखनौर प्रखंड के लौफा पंचायत में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पंचायत के चार घरों में जाकर शौचालय है या नहीं जायजा लिया।

वे सुदैय देवी, कमली देवी, भगवत यादव और नूनू देवी के घर गए। और उनसे बात की और शौचालय निर्माण के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने करीब 25 से 30 जीविका दीदियों के समूह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मांग पर ही शराबबंदी लागू की गई। और इससे राज्य में अमन शांति आई है।

अब दूसरे राज्य भी बिहार के मॉडल को अपनाना चाहते हैं। उन्होंने शराबबंदी को और सफल बनाने में उनका सहयोग मांगा। इस दौरान जीविका दीदियों ने शराबबंदी के बाद उनके जीवन में आये बदलाव को भी साझा किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सामने कुछ लोगों ने जलजमाव की समस्या रखी। मुख्यमंत्री ने इस पर काम करने का भरोसा दिया। इसके बाद वे झंझारपुर के लिये चले गये। साथ में प्रभारी मंत्री आलोक मेहता, मंत्री मदन मोहन झा, तमाम विधायक और अधिकारी थे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें