फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार : ताजिया जुलूस के दौरान बवाल-फायरिंग, बसों में लगाई आग

बिहार : ताजिया जुलूस के दौरान बवाल-फायरिंग, बसों में लगाई आग

बिहार के भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के दुसाधी बधार में बुधवार की शाम ताजिया जुलूस के दौरान हुए बवाल के बाद गुरुवार की सुबह लोगों ने फिर एक बस में आग लगा दी। बस धू धू कर जल उठी। फायर ब्रिगेड की...

बिहार : ताजिया जुलूस के दौरान बवाल-फायरिंग, बसों में लगाई आग
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 13 Oct 2016 12:29 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के दुसाधी बधार में बुधवार की शाम ताजिया जुलूस के दौरान हुए बवाल के बाद गुरुवार की सुबह लोगों ने फिर एक बस में आग लगा दी। बस धू धू कर जल उठी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। तनाव को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। हालात अब भी काबू में नहीं है।

इस आगजनी में झवालिया के पास रोड़ेबाजी में सिकरहटा के थानेदार कुंदन कुमार चोटिल हो गए। उनके पैर में चोट लगी है। अगिआंव बाजार थाना के तिवारीडीह गांव के पास असामाजिक तत्वों ने एक टेम्पो और एक बाइक को आग के हवाले करने का प्रयास किया।                         

हालांकि इसका असर दोनों गुटों के लोगों पर नहीं है। पीरो में सभी दुकाने बंद हो गई है। जिला मुख्यालय और स्थानीय पुलिस की टीम गश्त कर रही है। जिला प्रशासन के कई अफसरों की अलग अलग जगहों पर ड्यूटी लगा दी गई है। वाहनों व दुकानों में आगजनी और फायरिंग के बाद दोनों गुटों के लोगों के भीतर काफी तनाव है। 

पुलिस लोगों से माइक के जरिये मजमा नहीं लगाने की अपील कर रही है जबकि दोनों गुटों के लोग जहां तहां काफी संख्या में खड़े है। पुलिस के जवान उन्हें खदेड़ने का प्रयास भी कर रहे हैं लेकिन सब असरहीन साबित हो रहा है। हालांकि अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है। स्थिति बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तमाम अफसरों और फ़ोर्स के बावजूद देर रात तक रोड़ेबाजी और आगजनी असामाजिक तत्व करते रहे।

गुरुवार को भी एक बस में आग लगा दी गई। शाहबाद रेंज के डीआईजी ए रहमान ने जायजा लेकर अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। बता दें कि बुधवार को ताजिया जुलूस के दौरान लोग हाथ में डंडे लेकर नारे लगाते हुए सड़क पर खड़े दूसरे गुट के लोगों के वाहनों पर डंडा चला रहे थे। इसे रोकने पर दोनो गुट आपस में भिड़ गया। जमकर बवाल मचा। बस व दो पहिया वाहन जला दिए गए। दुकानों में आग लगा दी गई। हवाई फायरिंग हुई। 

पीरो डीएसपी और दो जवान रोड़ेबाजी में जख्मी हो गए। नन्हू नामक एक युवक जांघ में गोली लगने से घायल हो गया। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और पीरो को पुलिस छावनी में तब्दील करना पड़ा। फिलहाल आस-पास के गांव में भी तनाव बना हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें