प्रदेश कांग्रेस ने पांच प्रवक्ताओं की छुट्टी की
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने प्रदेश कमेटी के मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया है। इसमें पुरानी कमेटी के पांच प्रवक्ताओं की छुट्टी की गई है, जबकि दो नये लोगों को प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता...
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने प्रदेश कमेटी के मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया है। इसमें पुरानी कमेटी के पांच प्रवक्ताओं की छुट्टी की गई है, जबकि दो नये लोगों को प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया पैनलिस्टों का भी पुनर्गठन किया है। पार्टी प्रवक्ता एचके वर्मा ने पुनर्गठन की जानकारी दी।
ये हैं प्रवक्ता : एचके वर्मा, डॉ. हरखू झा, लालबाबू लाल, अमित कुमार टुन्ना, ई. संजीव सिंह, अरशद अब्बास, सुमन कुमार मल्लिक, विनोद कुमार सिंह, राजेश राठौर।
मीडिया पैनेलिस्ट टीम : विधान पार्षद दिलीप चौधरी, रामचन्द्र भारती, तनवीर अख्तर, विधायक भावना झा, राजेश कुमार, संजय कुमार तिवारी और रणधीर धारी सिंह।