फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा के नेता रोज नई-नई अफवाह फैलाते हैं: लालू

भाजपा के नेता रोज नई-नई अफवाह फैलाते हैं: लालू

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी की तुलना 'खटमल' से की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह खटमल बिस्तर से निकल कर लोगों को काटता रहता है,...

भाजपा के नेता रोज नई-नई अफवाह फैलाते हैं: लालू
एजेंसीThu, 14 Jan 2016 04:05 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी की तुलना 'खटमल' से की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह खटमल बिस्तर से निकल कर लोगों को काटता रहता है, उसी तरह भाजपा के नेता रोज नई-नई अफवाह फैलाते हैं।

यादव ने कहा कि साम्प्रदायिकता भाजपा की एकमात्र पूंजी है और राजनीतिक लाभ के लिए समय-समय पर वह इसका इस्तेमाल करती है। भाजपा के लोग अफवाह फैला रहे हैं कि ये सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के विकास कार्यों को देख विरोधियों को खटमल काटता रहता है।

ये दल रोज-रोज नई अफवाह फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि वह खरमास के बाद भोंपू लेकर लोगों को सच बताएंगे। इससे पूर्व कॉमेडियन कीकू शारदा की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए यादव ने ट्वीट किया ''मेरी नकल उतारने से किसी को रोजी-रोटी मिलती है तो मुझे ख़ुशी होती है,अन्यथा भगवान तो सबको देते ही है।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें