फोटो गैलरी

Hindi Newsइंजीनियर हत्याः बेतिया से संतोष झा के करीबी को STF से धरा

इंजीनियर हत्याः बेतिया से संतोष झा के करीबी को STF से धरा

दरभंगा में इंजीनियर की हत्या के मामले में एसटीएफ ने आज बेतिया के बसवारिया और खिरियाघाट में छापेमारी की। कुख्यात सुबोध दुबे को खिरियाघाट से गिरफ्तार किया गया। सुबोध दुबे पर गंडक नदी पर बेतिया गोपालगंज...

इंजीनियर हत्याः बेतिया से संतोष झा के करीबी को STF से धरा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 31 Dec 2015 01:32 PM
ऐप पर पढ़ें

दरभंगा में इंजीनियर की हत्या के मामले में एसटीएफ ने आज बेतिया के बसवारिया और खिरियाघाट में छापेमारी की। कुख्यात सुबोध दुबे को खिरियाघाट से गिरफ्तार किया गया। सुबोध दुबे पर गंडक नदी पर बेतिया गोपालगंज पुल निर्माण में लगी वशिष्ठ कंपनी के बेसकैंप राजवाही में 2011 में एके 47 से फायरिंग कर सुपरवाइजर और मजदूर की हत्या का आरोप है। वो घटना भी रंगदारी के लिए हुई थी। बसवारिया मोहल्ला से एसटीएफ ने एक और गिरफ्तार की। वहां से मकसूदन तिवारी को हिरासत में लिया गया। उसे भी सुबोध दुबे का नजदीकी बताया जाता है। हालांकि मकसूदन का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। सुबोध दुबे को कुख्यात संतोष झा और बबलू दुबे का करीबी बताया जाता है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें