फोटो गैलरी

Hindi Newsशराबबंदी में बेहतर काम करने वाले 61 जवान होंगे पुरस्कृत

शराबबंदी में बेहतर काम करने वाले 61 जवान होंगे पुरस्कृत

बिहार में लागू शराबबंदी कानून का सही तरीके से पालन करने वाले 61 जवानों को पुरस्कार दिया जाएगा। जिलाधिकारियों ने विभाग को इन जवानों के नाम भेज दिया है। पुरस्कृत जवानों में 15 जवान उत्पाद विभाग के...

शराबबंदी में बेहतर काम करने वाले 61 जवान होंगे पुरस्कृत
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 Aug 2016 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में लागू शराबबंदी कानून का सही तरीके से पालन करने वाले 61 जवानों को पुरस्कार दिया जाएगा। जिलाधिकारियों ने विभाग को इन जवानों के नाम भेज दिया है। पुरस्कृत जवानों में 15 जवान उत्पाद विभाग के होंगे।

पांच अप्रैल से लागू है शराबबंदी

राज्य में पांच अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार पुलिस, राजकीय रेल पुलिस और उत्पाद विभाग की ओर से छापेमारी की जा रही है। लोग पकड़े जा रहे हैं और शराब या इसे बनाने के उपकरण बरामद हो रहे हैं। छापेमारी में जवानों को कई जिले में अच्छी कामयाबी मिली है। सरकार ने इन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

निगरानी विभाग को सूची भेजी

उत्पाद विभाग अपने जवानों को उत्पाद पदक देगा। जबकि पुलिस व जीआरपी के जवानों को पुलिस पदक दिया जाएगा। सभी 61 जवानों पर किसी तरह निगरानी का मामला है या नहीं, इसके लिए निगरानी विभाग को सूची भेजी गई है। निगरानी से प्रमाणित होने के बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन पुरस्कृत किया जाएगा। जवानों को मेडल, प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। नकद दिया जाए या नहीं, इस पर विचार चल रहा है। 

 

जुलाई तक छापेमारी और जब्ती की स्थिति

  

छापेमारी            16717  

मामला दर्ज          3055 

गिरफ्तारी             3321

देसी शराब           16651 लीटर

स्प्रीट                  2898 लीटर  

विदेशी शराब         25816 लीटर 

बीयर                   258 लीटर 

चुलाई                  6648 लीटर 

जावा महुआ           211 क्विंटल

 महुआ फूल           16 क्विंटल 

 चुलाई मशीन          19 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें