फोटो गैलरी

Hindi Newsपेट में दर्द होने पर काट दिया यूट्रस, केस दर्ज

पेट में दर्द होने पर काट दिया यूट्रस, केस दर्ज

पेट में दर्द होने पर ऑपरेशन कर यूट्रस काटने का मामला सामने आया है। पारू की फतेहाबाद निवासी गुडिया देवी ने एसडीजेएम पश्चिम वीके चौबे की कोर्ट में केस दर्ज कराया है। केस में पारू चौक स्थित आदर्श सेवा...

पेट में दर्द होने पर काट दिया यूट्रस, केस दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 23 May 2015 11:25 AM
ऐप पर पढ़ें

पेट में दर्द होने पर ऑपरेशन कर यूट्रस काटने का मामला सामने आया है। पारू की फतेहाबाद निवासी गुडिया देवी ने एसडीजेएम पश्चिम वीके चौबे की कोर्ट में केस दर्ज कराया है। केस में पारू चौक स्थित आदर्श सेवा सदन के अशोक कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, पारू पीएचसी से जुड़ी आशा कार्यकर्ता नूतन देवी व नर्सिग होम संचालक शिव कुमार को नामजद किया है।

गुडिया ने बताया कि 12 मार्च को पेट दर्द होने पर आशा कार्यकर्ता से मिली थी। आशा अस्पताल में डॉंक्टर नहीं होने की बात कहते हुए उसे आदर्श सेवा सदन नाम के निजी नर्सिंग होम लेकर गयी। वहां चारों आरोपितों ने कहा कि यूट्रस सड़ गया है। दो दिन में ऑपरेशन कराना जरूरी बताया। गुडिया ने आरोप लगाया कि अभिभावकों की सहमति व बिना कोई कागजी खानापूर्ति के यूट्रस को काट दिया। पचास हजार रुपये का बिल भी थमा दिया। स्थिति बिगड़ने पर पति देव शरण पांडेय ने दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉंक्टर ने बताया कि यूट्रस काटने की जरूरत नहीं थी। बताया गया कि शिकायतकर्ता की ओर से जारी नोटिस का जवाब भी आरोपितों ने नहीं दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें