फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनिया पर अश्विनी ने की गंदी टिप्पणी : लालू

सोनिया पर अश्विनी ने की गंदी टिप्पणी : लालू

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अश्विनी चौबे ने बेहद गंदी टिप्पणी की है। वेरी डर्टी। इनका नर्वस सिस्टम गड़बड़ा गया है। अभी और पक-पक बोलेगा। एक दिन गिरिराज की...

सोनिया पर अश्विनी ने की गंदी टिप्पणी : लालू
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 Jun 2015 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अश्विनी चौबे ने बेहद गंदी टिप्पणी की है। वेरी डर्टी। इनका नर्वस सिस्टम गड़बड़ा गया है। अभी और पक-पक बोलेगा। एक दिन गिरिराज की तरह ये भी माफी मांगेगा।

प्रसाद शुक्रवार को राजद मगध प्रमंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाथी चले बाजार, कुत्ता भूके हजार, ये कांव-कांव-खाओ-खाओ-बाओ-बाओ करते रहेंगे। भाजपा के कारण हम जेल गए थे। इनको देश से भगाना है।

गरीबों का अन्न खाकर मोटे हो गए है भाजपायी : लालू प्रसाद ने कहा कि भूखे भजन न होई गोपाल, तोड़ो अपन सब कंठी माला। योग करने वाले सब अमीर लोग हैं। गरीबों का इससे क्या लेना है। गरीबों का अन्न खा-खाकर भाजपायी मोटे हो गए हैं। अमित शाह की चर्बी चढ़ गई है। जेटली तो छिलवाने गए थे, मरते-मरते बचे। रिक्शावाला, दूध निकालने वाला, किसान सब का शरीर ऐसे ही टनाटन रहता है।

शुभकामनाएं व बधाई दी : प्रसाद ने रमजान के मौके पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें