फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार: पत्नियों से प्रताडित पुरुष जनता दरबार में लगा रहे गुहार

बिहार: पत्नियों से प्रताडित पुरुष जनता दरबार में लगा रहे गुहार

सर, पत्नी कानून का डर दिखाकर प्रताडित करती है। घर में मायके वालों को बुलाकर परेशान करती है। हमें इससे निजात दिलाइए। ऐसी बातों को लेकर हर दिन पति एसएसपी के जनता दरबार में पहुंच रहे हैं। अधिकतर मामलों...

बिहार: पत्नियों से प्रताडित पुरुष जनता दरबार में लगा रहे गुहार
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 12 Aug 2015 10:41 AM
ऐप पर पढ़ें

सर, पत्नी कानून का डर दिखाकर प्रताडित करती है। घर में मायके वालों को बुलाकर परेशान करती है। हमें इससे निजात दिलाइए। ऐसी बातों को लेकर हर दिन पति एसएसपी के जनता दरबार में पहुंच रहे हैं। अधिकतर मामलों में ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप से पुरुष परेशान हैं। पिछले एक महीने में ऐसे 20 मामले आए हैं। जनता दरबार पहुंचे अधिकतर पुरुषों का कहना है कि उनकी पत्नी घर से अधिक बाहर समय बिताती हैं। रौब दिखाती हैं।

पत्नियों से प्रताडित पुरुष महिला थाने व महिला हेल्पलाइन भी जा चुके हैं। लेकिन उन्हें यह कहते हुए थाने जाने की सलाह दी गई कि महिला थाना या महिला हेल्पलाइन तो महिलाओं की समस्याओं के लिए है। महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार कई मामलों को छोटी-मोटी काउंसिलिंग करके सुलझा दिया जाता है।

केस नम्बर-1: अशोक राजपथ का सुनील कुमार (बदला हुआ नाम) का कहना है कि पत्नी हमेशा मायके में रहती है। जब भी लाने जाते हैं ससुर और साला मारपीट करते हैं। पत्नी जब भी घर आती है मेरी मां और पिता से हमेशा गाली-गलौज करती है।

केस नम्बर-2: समनपुरा के दिलीप सिंह (बदला हुआ नाम) का कहना है चार साल पहले शादी हुई थी। पत्नी को शराब की लत है। पहले छुपाकर शराब पीती थी। मना करने पर कभी हाथ का नस काट लेती है तो कभी फांसी लगाने की कोशिश करती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें