फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार को विशेष सहायता की घोषणा जल्द

बिहार को विशेष सहायता की घोषणा जल्द

केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि बिहार के लिए जल्द ही विशेष सहायता की घोषणा की जाएगी। अभी आंध्र की तर्ज पर विशेष सहायता दी गई है। इसके तहत 5 वर्षों में उद्योग लगाने पर करों में छूट...

बिहार को विशेष सहायता की घोषणा जल्द
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 28 May 2015 11:18 AM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि बिहार के लिए जल्द ही विशेष सहायता की घोषणा की जाएगी। अभी आंध्र की तर्ज पर विशेष सहायता दी गई है। इसके तहत 5 वर्षों में उद्योग लगाने पर करों में छूट मिलेगी। इससे विशेष राज्य के दर्जे की मांग पूरी हो जाती है।

केंद्रीय मंत्री बुधवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने घोषणा की कि बिहार में राष्ट्रीय स्तर का समेकित कृषि शोध संस्थान खुलेगा। केन्द्र सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अब यह नैतिक जिम्मेवारी निभाने की बारी नीतीश कुमार की है। उन्हें भाजपा के सरकार से अलग होने के बाद से अब तक के किए गए काम की जानकारी देनी चाहिए। अपने सहयोगी कांग्रेस के दस वर्ष केन्द्र में शासन और राजद के 15 वर्ष बिहार के शासन के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए। नहीं भी देंगे तो जनता सब जानती है।

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू के गठबंधन की सरकार राज्य में थी तो 2012-13 में विकास दर 15.5 प्रतिशत थी। 2013-14 में यह घटकर 8.82 प्रतिशत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पिछले दो वर्षों में अपराध बढ़ने के कारण की जानकारी देनी होगी। हम चाहेंगे कि वह बताएं कि एक करोड़ से ज्यादा परिवार अभी राशन से वंचित क्यों हैं। 12 हजार गांवों के 50 हजार टोलों में अब तक बिजली क्यों नहीं गई। स्वास्थ्य केन्द्रों का निर्माण ठप है। हजारों ट्रांसफॉर्मर जले हुए हैं। बिना पैसा लिए अधिकारी इसे नहीं बदलते।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें