फोटो गैलरी

Hindi Newsअजय देवगन की रैली में भीड़ बेकाबू, कई घायल

अजय देवगन की रैली में भीड़ बेकाबू, कई घायल

बिहार शरीफ में मंगलवार को आयोजित भाजपा की एक चुनावी रैली में अफरा-तफरी मच गई। रैली में फिल्म स्टार अजय देवगन को आना था, जिन्हें देखने की चाहत में उमड़ी भीड़ एकाएक अनियंत्रित हो गई। लोगों पर काबू पाने...

अजय देवगन की रैली में भीड़ बेकाबू, कई घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 13 Oct 2015 06:23 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार शरीफ में मंगलवार को आयोजित भाजपा की एक चुनावी रैली में अफरा-तफरी मच गई। रैली में फिल्म स्टार अजय देवगन को आना था, जिन्हें देखने की चाहत में उमड़ी भीड़ एकाएक अनियंत्रित हो गई। लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इस दौरान मचे हंगामे में करीब 60 लोग घायल हो गए। ऐसे में अजय देवगन रैली में शामिल हुए बिना ही लौट गए।

हेलिकॉप्टर की आवाज से अफरातफरी: भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुनील के समर्थन में श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में एक चुनावी रैली आयोजित की कई थी। सुनील बिहार और झारखंड में हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन का काम करते हैं। इस रैली में अभिनेता के आने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। इस बीच हेलिकॉप्टर की आवाज सुनाई दी तो लोग अभिनेता को मंच के करीब से देने के चक्कर में आगे की और बढ़ने लगे। इससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने इन लोगों पर काबू पाने के लिए लाठी भांज दी, जिसके बाद भगदड़ की स्थिति बन गई।

हाथ हिलाकर निकले देवगन : रैली स्थल पर हंगामा होता देख अजय देवगन हेलिकॉप्टर से ही हाथ हिलाते हुए वापस निकल गए। इससे गुस्साए लोगों ने रैली स्थल पर कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों पर जूते-चप्पल फेंके गए। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस और मंच पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची रही। इस हंगामे में पुलिसवालों के साथ कई लोग घायल हुए। पुलिस ने किसी तरह माहौल पर काबू पाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटनाक्रम को बताया साजिश: हंगामे को भाजपा नेता सुनील ने साजिश करार दिया। उन्होंने कहा, भीड़ को उकसाने के लिए कुछ लोग लगातार चप्पल फेंक रहे थे। पथराव के समय जो ईंटें चली, वह नई दिख रही हैं। इससे पता चलता है कि इन्हें सभा स्थल तक लाया गया था।

खगड़िया में भी हुआ था बवाल: बता दें कि पिछले बुधवार को अजय देवगन ने खगड़िया के परबत्ता विधानसभा में भी भाजपा प्रत्याक्षी के समर्थन में रोड शो किया था। यहां कुछ लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया था। इस दौरान भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई थी। इससब के चलते देवगन रोडशो छोड़कर चले गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें