फोटो गैलरी

Hindi Newsमिस अर्थ के नेशनल डायरेक्टर बने दरभंगा के निखिल आनंद

मिस अर्थ के नेशनल डायरेक्टर बने दरभंगा के निखिल आनंद

दरभंगा के रहनेवाले निखिल आनंद मिस अर्थ इंडिया के नए डायरेक्टर बनाए गए हैं। उन पर मिस अर्थ के लिए भारत की तरफ से डेलीगेट भेजने की जिम्मेवारी होगी। निखिल आनंद 21 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी...

मिस अर्थ के नेशनल डायरेक्टर बने दरभंगा के निखिल आनंद
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 02 Jun 2015 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

दरभंगा के रहनेवाले निखिल आनंद मिस अर्थ इंडिया के नए डायरेक्टर बनाए गए हैं। उन पर मिस अर्थ के लिए भारत की तरफ से डेलीगेट भेजने की जिम्मेवारी होगी। निखिल आनंद 21 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी कांटेस्ट मिस अर्थ में बड़े पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।

निखिल लहरियासराय, दरभंगा के रहनेवाले हैं। उनके पिता श्याम शंकर सिंह बिहार पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। मां पूनम सिंह हाउसवाइफ हैं। बीटेक योग्यता रखनेवाले निखिल ग्लैमानंद इंटरटेनमेंट और सुपर मॉडल आर्गेनाइजेशन के चेयरमैन हैं। उनकी कंपनी को मिस अर्थ इंडिया का फ्रेंचाइजी इसी साल अप्रैल में दिया गया। निखिल बताते हैं कि उनकी कंपनी के पास कई नेशनल कांटेस्ट कराने का लाइसेंस है। इस साल मिस अर्थ इंडिया के लिए जो भी लड़की चुनी जाएगी, वह मिस अर्थ में पार्टिसिपेट करेगी। इस वर्ष मिस अर्थ का ग्रांड फिनाले यूरोप में आयोजित होगा।

मॉडलिंग से कॅरियर की शुरुआत
निखिल ने अपने कॅरियर की शुरुआत मॉर्डंलग से की थी। दो साल तक वह मॉर्डंलग करते रहे। फ्री लांसर के रूप में जिन कंपनियों ने ऑफर दिया, उसके लिए काम किया। बाद में उन्हें लगने लगा कि कुछ बड़ा करना चाहिए। मॉर्डंलग से जो भी पैसा मिला था, उससे खुद की कंपनी ‘सुपर मॉडल इंडिया आर्गेनाइजेशन’ खड़ी की। फिर धीरे-धीरे इवेंट आर्गेनाइज करने की बारिकियां सीखीं। शुरू में पैसे की कुछ कमी हुई, फिर धीरे-धीरे सब ठीक हो गया।

मेरा प्रोप्रोजल पसंद आया
मिस अर्थ का लाइसेंस 2014 तक टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के पास था। लेकिन मैंने जब अपना प्रोपोजल दिया, तो मिस अर्थ आर्गेनाइजेशन ने इसे पसंद किया। उन्हें लगा कि एक युवा इसे बेहतर तरीके से आर्गेनाइज कर सकता है। मुझे यह अवसर मिला है और मैं इसे दिल से पूरा करूंगा। 2010 के बाद भारत अब तक टॉप 16 में नहीं आ पाया है। इस बार पूरी कोशिश होगी कि भारत को यह खिताब मिले। इसके लिए मॉडलों को नए तरीके से ट्रेंड किया जाएगा।

बिहार में भी होगा ऑडिशन

बिहार में भी मिस अर्थ इंडिया का ऑडिशन होगा। पटना में इसका आयोजन होगा। मेरा अपने प्रदेश से गहरा लगाव रहा है। खास कर दरभंगा से।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें