फोटो गैलरी

Hindi News52 देशों के नौसेना अधिकारी विशेष विमान से पहुंचे बोधगया

52 देशों के नौसेना अधिकारी विशेष विमान से पहुंचे बोधगया

इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेने आये दुनियां के 52 देश के नौसैनिकों ने सोमवार को भगवान बुद्ध को प्रणाम किया। नौ सैनिकों ने पवित्र बोधिवृक्ष की शीतल छांव तले बुद्धम शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं...

52 देशों के नौसेना अधिकारी विशेष विमान से पहुंचे बोधगया
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 08 Feb 2016 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेने आये दुनियां के 52 देश के नौसैनिकों ने सोमवार को भगवान बुद्ध को प्रणाम किया। नौ सैनिकों ने पवित्र बोधिवृक्ष की शीतल छांव तले बुद्धम शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि का पाठ किया और अमन की प्रार्थना की। सोमवार को विशाखापप्तनम में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेने के बाद 52 देशों के नौसेना के अधिकारियों का दूसरा जत्था बोधगया पहुंचा था।

बोधिवृक्ष के नीचे सबों ने शांति का पाठ पढ़ा और अपने वतन की खुशहाली के लिए बुद्ध से दुआ मांगी। थाईलैंड के कैप्टन अन्न सुरावान, म्यांमार के नींग मीन क्याव ने कहा कि  बोधिवृक्ष के नीचे शांति का सुखद अहसास हुआ। बुद्ध भूमि को नमन कर जीवन धन्य हो गया।

डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचा एयरफोर्स का विमान
सैन्य अधिकारियों का जत्था वायु सेना के चार्ली-17 फ्लाइट से डेढ़ घंटे की देरी से गया एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइट लैंडिंग का समय साढ़े दस बजे था।  खराब मौसम के कारण गया एयरपोर्ट पर 12 बज कर पांच मिनट में गया एयरपोर्ट पर विमान पहुंचा। एयरपोर्ट से सैन्य अधिकारियों का जत्था सीधे महाबोधि मंदिर पहुंचा और गर्भगृह में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की।

इस जत्थे में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, रूस, इंग्लैंड, जिम्बावे, न्यूजीलैंड, जर्मनी, फ्रांस, इटली, कोरिया, जापान, ओमन, तुर्कमेनिस्तान, चीन, इजराईल, नार्वे, मॉरिशस, वियतनाम, थाईलैंड, श्रीलंका, म्यांमांर, यूरोप आदि52 देशों के 139 सैन्य अधिकारी शामिल थे।  शिष्टमंडल में थाईलैंड, म्यांमार तथा श्रीलंका के नैसेना के शीर्ष अधिकारी शामिल थे। यहां के बाद  80 फुट बुद्ध मूर्ति तथा अन्य बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया। इसके बाद शिष्टमंडल विशाखापप्तनम के लिए रवाना हो गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें