फोटो गैलरी

Hindi Newsसमस्तीपुर में छेड़खानी करने के आरोप में 11 गिरफ्तार 

समस्तीपुर में छेड़खानी करने के आरोप में 11 गिरफ्तार 

समस्‍तीपुर में मुफस्सिल थाने के सिलौत गांव में हुई छेड़खानी की घटना में ग्रामीणों की मदद से ग्यारह युवकों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी युवक धरमपुर और चकनूर के बताये...

समस्तीपुर में छेड़खानी करने के आरोप में 11 गिरफ्तार 
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 04 Oct 2016 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

समस्‍तीपुर में मुफस्सिल थाने के सिलौत गांव में हुई छेड़खानी की घटना में ग्रामीणों की मदद से ग्यारह युवकों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी युवक धरमपुर और चकनूर के बताये गये हैं। इसमें कई युवकों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई भी की है। पिटाई से जख्मी युवकों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। 

मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में अहमद रजा, मो. मिराज, अमन रहमान, शहनवाज अहमद, अफजल खान, मो. फैयाज, प्रशांत कुमार, मो. नसीम, सोनू कुमार, मो. सुलेमान और मो. मासूम शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से पांच क्षतिग्रस्त बाइक को भी जब्त किया गया है। सभी पर एफआईआर की गयी है। सभी आरोपितों को  कोर्ट भेज दिया गया है। 

संध्या आरती जाने के क्रम में की छेड़खानी :  सिलौत दुर्गा मंदिर में गांव की कुछ महिलाएं व युवतियां संध्या आरती करने जा रही थीं। इसी दौरान धरमपुर व चकनूर के आरोपित युवकों की टोली उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के ग्रामीण दौड़ कर वहां पहुंचे और युवकों को पकड़ने की कोशिश की। उसी बीच कुछ भाग गये जबकि 11 युवक पकड़े गये, जिसकी ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार लगभग दर्जन भर से अधिक बाइक पर दो दर्जन से अधिक युवक महिलाओं व युवती से छेड़खानी कर रहे थे। ग्रामीण के अनुसार युवकों ने एक युवती को उठाने का भी प्रयास किया था। इस घटना के बाद पुलिस ने इस इलाके में गश्ती बढ़ा दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें