फोटो गैलरी

Hindi Newsटेम्पो पलटने से चार कांवरिए बाढ़ के पानी में समाए

टेम्पो पलटने से चार कांवरिए बाढ़ के पानी में समाए

अकबरनगर के पास एनएच 80 पर टेम्‍पो पलटने से चार कांवरियों की मौत हो गई। यह जगह भागलपुर से 10 किमी दूर है। घटना सुबह में हुई। एक परिवार के 15 लोग बाबा बासुकीनाथ से पूजा करके सुल्‍तानगंज...

टेम्पो पलटने से चार कांवरिए बाढ़ के पानी में समाए
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 Aug 2016 09:32 AM
ऐप पर पढ़ें

अकबरनगर के पास एनएच 80 पर टेम्‍पो पलटने से चार कांवरियों की मौत हो गई। यह जगह भागलपुर से 10 किमी दूर है। घटना सुबह में हुई।

एक परिवार के 15 लोग बाबा बासुकीनाथ से पूजा करके सुल्‍तानगंज स्थित अपने गांव मिरहट़टी लौट रहे थे। टेम्‍पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। गड़ढा बाढ़ के पानी से लबालब था। दस से अधिक लोग पानी में चले गए। इसमें बुजुर्ग फोचन मांझी, उनकी दो पोतियां प्रियंका और प्रिया और सोनम की तत्‍काल मौत हो गई। शेष लोगों को ग्रामीणों ने किसी तरह निकाला। ये लोग शु्क्रवार को टेम्‍पो से बासुकीनाथ जल लेकर गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें