फोटो गैलरी

Hindi Newsबाढ़ का कहर: गंगा, सोन व पुनपुन शांत, फिर भी संकट

बाढ़ का कहर: गंगा, सोन व पुनपुन शांत, फिर भी संकट

बिहार के पटना जिले की तीनों प्रमुख नदियां गंगा, सोन और पुनपुन का जलस्तर घट रहा है। नदियां शांत हो गई हैं लेकिन समस्याएं अब भी बरकरार हैं। राहत शिविरों से लोग दिन में अपना घर जा रहे हैं, पर देर शाम तक...

बाढ़ का कहर: गंगा, सोन व पुनपुन शांत, फिर भी संकट
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 27 Aug 2016 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के पटना जिले की तीनों प्रमुख नदियां गंगा, सोन और पुनपुन का जलस्तर घट रहा है। नदियां शांत हो गई हैं लेकिन समस्याएं अब भी बरकरार हैं। राहत शिविरों से लोग दिन में अपना घर जा रहे हैं, पर देर शाम तक वापस आ जा रहे हैं। अब भी उनके घर पानी में डूबे हुए हैं। वहीं, तेज धूप में अब बीमारी का भी डर सताने लगा है।

गुरुवार से शुक्रवार रात 10 बजे के बीच प्रत्येक घंटे में एक सेंटीमीटर की गति से पानी घटा है। हालांकि अब भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। फिर भी लोगों ने राहत की सांस ली है। अगले दो से तीन दिनों में खतरे के निशान से नीचे पानी उतरने की संभावना केन्द्रीय जल आयोग जता रहा है। 

पिछले 24 घंटे में दीघा, गांधी घाट और हथिदह में गंगा का पानी करीब औसतन 9 से 11 सेंटी मीटर घटा है। गांधी घाट में गंगा दो बजे तक स्थिर थी। तीन बजे हल्की बढ़ी और रात 10 बजे फिर से स्थिर हो गई। यही हाल दीघा घाट पर गंगा की थी। पुनपुन में लगातार पानी घट रहा है। इलाहाबाद, बनारस और बक्सर में गंगा धीरे-धीरे घट रही है। मनेर में सोन नदी का जलस्तर घटने के बाद स्थिर हो गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अब इसके भी घटने की संभावना है।

जहां बाढ़ का पानी निकला वहां सडांध से लोग परेशान  
मनेर/मोकामा/दानापुर/अथमलगोला।
सोन व गंगा के जलस्तर में आई कमी के बाद कई गांवों से पानी उतरने लगा है। ऐसे में इन इलाकों में कीचड़ व बदबू से अब महामारी की आशंका गहराने लगी है। मनेर, दानापुर, मोकामा व अथमलगोला के कई गांवों में बदबू पसरा है। मनेर के पश्चिमी दियारा के पूवी सुअरमरवा, पश्चिमी सुअरमरवा, रामबाद, रामपुर दियारा, भवानी टोला व प्रेम टोला गांव में दुर्गंध और सड़ांध से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इन गांवों में दवा आदि का छिड़काव करने की मांग की है। दानापुर के दियारामें पन्द्रह दिनों से जलमग्न रहने से अब धान फूस के सड़ने की बदबू फैलने लगी है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें