फोटो गैलरी

Hindi News1.83 करोड़ की स्वामी थी सुजाता देवी

1.83 करोड़ की स्वामी थी सुजाता देवी

सुपौल जिले के पिपरा विधानसभा से जदयू विधायक सुजाता देवी भी करोड़पति विधायकों की सूची में हैं। उनके पास 1.83 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। यह जानकारी उन्होंने पिछली विधानसभा चुनाव के दौरान दायर शपथ...

1.83 करोड़ की स्वामी थी सुजाता देवी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 22 Sep 2015 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

सुपौल जिले के पिपरा विधानसभा से जदयू विधायक सुजाता देवी भी करोड़पति विधायकों की सूची में हैं। उनके पास 1.83 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। यह जानकारी उन्होंने पिछली विधानसभा चुनाव के दौरान दायर शपथ पत्र में दी थी।

एडीआर के मुताबिक सुजाता के पास 79.34 लाख से अधिक चल संपत्ति और 1.04 करोड़ अचल संपत्ति थी। इनकी कुल देनदारी भी 42 हजार के लगभग थी। साल 2010 में इनके पास डेढ़ लाख नकद, करीब 27 लाख बैंक में और करीब 8 लाख के शेयर इनके पास थे। एनएसएस और पोस्टल सेविंग के नाम पर भी इनके पास 35 लाख की राशि थी। इनके नाम पर छह लाख के गहने और एक रायल और एक रिवॉल्वर भी था। इनके पास 14 एकड़ कृषि योग्य जमीन भी थी जिसकी कीमत तब करीब 30 लाख थी। इनके पास 74 लाख की कीमत के दो फ्लैट और एक घर भी था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें