फोटो गैलरी

Hindi Newsमुख्यमंत्री नीतीश ने पीएम मोदी से सोशल मीडिया पर पूछे ये सात सवाल..

मुख्यमंत्री नीतीश ने पीएम मोदी से सोशल मीडिया पर पूछे ये सात सवाल..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री से सात सवाल पूछे। अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पूछे गए इन सवालों में एक प्रमुख सवाल...

मुख्यमंत्री नीतीश ने पीएम मोदी से सोशल मीडिया पर पूछे ये सात सवाल..
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Jul 2015 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री से सात सवाल पूछे। अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पूछे गए इन सवालों में एक प्रमुख सवाल यह भी था कि आपने (प्रधानमंत्री) बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने वादा किया था। 14 महीने बीत गए और लोग आज तक इसका इंतजार कर रहे हैं। यही नहीं ट्वीट कर उन्होंने प्रधानमंत्री को बिहार आने की बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के पहले यह लिखा कि हम कृतज्ञ हैं कि मोदी जी ने 14 महीने बाद बिहार के लिए समय निकाला। लोग और अधिक वादे सुनने को तैयार रहे पर पुराने वादों का क्या हुआ? मैं सात महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा रहा हूं। इनमें दो विशेष रूप से बिहार से संबंधित हैं और मेरी समझ से शेष पांच का उत्तर देश भर के लोग प्रधानमंत्री से सुनना चाहते हैं।

सवाल यूं हैं-
1. आपकी सरकार में देश के कुछ पूंजीपतियों का भला जरूर हुआ लेकिन सब यह जानना चाहते हैं कि देश की जनता का अच्छे दिन आने का इंतजार कब खत्म होगा?

2. लोगों को इंतजार है पंद्रह से बीस लाख पाने का। आपने वादा किया था कि विदेशों में जमा कालाधन को वह वहां से लाएंगे और इतनी राशि लोगों को मिलेगी। क्या हमलोग इस पर भी कुछ सुन सकेंगे?

3.पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य पर यू टर्न और फिर किसानों के प्रति ज्यादती और आखिर में आपका नया भूमि बिल। क्या यही किसानों के साथ आपके किए गए वादे हैं?

4. 2022 तक सबको घर और घरों में बिजली और पानी-आपका सपना जो बन गया सबका सपना, अब तक न संसाधन न कोई योजना।

5. जन धन योजना का आरंभ ऐसा किया मानो लोगों के खाते नहीं तकदीर खुल रही हो। आज 70 प्रतिशत से ज्यादा खाते निष्क्रिय हैं और इन खातों के माध्यम से देश के सबसे गरीब तबके को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर इनकी मदद किस तरह से की जाएगी, यह किसी को पता नहीं।

6. आपने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का वादा किया था। चौदह महीने हो गए हैं और लोग आज तक इसका इंतजार कर रहे हैं।

7. चौदहवें वित्त आयोग की रिपोर्ट के साथ तथा बीआरजीएफ को वापस लिए जाने के बाद बिहार को 50 हजार करोड़ का नुकसान हुआ। क्या यही कोऑपरेटिव फेडरलिज्म है?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें