फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा के प्रचार करने बिहार आए अभिनेता अजय देवगन

भाजपा के प्रचार करने बिहार आए अभिनेता अजय देवगन

फिल्म गंगाजल से बिहार के जंगलराज को दुनिया के सामने रखने वाले अभिनेता अजय देवगन खुद बिहार चुनाव के दौरान प्रचार के लिए उतर आए हैं। वह आज बिहार में चार जगहों पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो...

भाजपा के प्रचार करने बिहार आए अभिनेता अजय देवगन
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Oct 2015 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

फिल्म गंगाजल से बिहार के जंगलराज को दुनिया के सामने रखने वाले अभिनेता अजय देवगन खुद बिहार चुनाव के दौरान प्रचार के लिए उतर आए हैं। वह आज बिहार में चार जगहों पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। वह इसके लिए पटना एअरपोर्ट पहुंच चुके हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने उनके साथ की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। अजय देवगन के साथ प्रचार में अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी भी दिखेंगे।
अजय देवगन का रोड शो झाझा के महात्मा गांधी स्कूल मैदान, परबत्ता, बडहिया, रजौली के सिरदला में प्रस्तावित है। चुनाव प्रचार में जाने से पूर्व हवाई अड्डे पर अभिनेता अजय देवगन, मनोज तिवारी के साथ शाहनवाज हुसैन भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें