फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा का असली नेता हैं भागवत: गुलाम नबी

भाजपा का असली नेता हैं भागवत: गुलाम नबी

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि भाजपा का मतलब आतंक है। केंद्र सरकार को आरएसएस चला रहा है। प्रधानमंत्री और मंत्री सिर्फ नाम के हैं। भाजपा के असली नेता...

भाजपा का असली नेता हैं भागवत: गुलाम नबी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 05 Oct 2015 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि भाजपा का मतलब आतंक है। केंद्र सरकार को आरएसएस चला रहा है। प्रधानमंत्री और मंत्री सिर्फ नाम के हैं। भाजपा के असली नेता मोहन भागवत हैं। कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दादरी में एखलाक की हत्या के मामले में भाजपा हर रोज बेनकाब हो रही है। कत्ल करने वालों से अधिक दोषी माहौल खराब करने के लिए भाजपा के नेता हैं।

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित पत्रकारवार्ता में श्री आजाद ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है, अल्पसंख्यक डरे हुए हैं। भाजपा नेताओं के बयान से माहौल खराब हो रहा है। कहा कि दादरी में अफवाह की बुनियाद पर हत्या हुई। हत्या के बाद पहुंचे केन्द्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि मरने वाले और मारने वालों के साथ इंसाफ (जस्टिस) होगा। मारने वालों को सजा दिलाने की बात तक नहीं कही।

लालू प्रसाद के बीफ संबंधी बयान पर कहा कि लालू ने दो बातें कही थी। एक तो गाय से है और दूसरा अन्य जानवरों का मांस जो निर्यात होते हैं। उनका कहने का आशय गोमांस से नहीं था। कहा कि बीफ वैन कानून है, जो कानून है उसका पालन होना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के मुसलमान बीफ नहीं खाते, बकरी का मीट भी नहीं खाते हैं। सिर्फ भेड़ का मांस खाते हैं।

भागवत के आरक्षण संबंधी बयान पर कहा कि मौजूदा आरक्षण व्यवस्था बहाल रखते हुए सवर्ण जातियों के गरीबों को भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। कहा कि नीतीश कुमार गंभीर नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार का विकास पटरी पर आया है। कोई और आया तो विकास की रेल पटरी से उतर जाएगी। पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रवक्ता डा. हरखू झा, डा. चंदन यादव, एचके वर्मा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें