फोटो गैलरी

Hindi Newsछठ के बाद हार की समीक्षा करेगी भाजपा

छठ के बाद हार की समीक्षा करेगी भाजपा

बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं ने सोमवार को बैठक कर बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन किया। बैठक में यह आम राय उभरी कि भाजपा के विकास के मुद्दे के खिलाफ भ्रम फैलाने में विरोधी सफल हो गए। तय हुआ...

छठ के बाद हार की समीक्षा करेगी भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 09 Nov 2015 10:19 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं ने सोमवार को बैठक कर बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन किया। बैठक में यह आम राय उभरी कि भाजपा के विकास के मुद्दे के खिलाफ भ्रम फैलाने में विरोधी सफल हो गए। तय हुआ कि छठ के बाद जिलास्तर पर नेताओं के दौरे होंगे और हार की समीक्षा की जाएगी। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने की।

बैठक को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं नंदकिशोर यादव ने भी संबोधित किया। समीक्षा बैठक में नेताओं ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा जनता का विश्वास अर्जित नहीं कर सकी। आगे आने वाले दिनों में संगठनात्मक प्रयासों से बिहार की जनता का दिल जीतने का प्रयास करेंगे।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रजनीश कुमार, संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, शिवनारायण, सांसद नित्यानंद राय, डॉ. सूरजनंदन कुशवाहा, संजीव चौरसिया, सुधीर शर्मा, लालबाबू प्रसाद, डॉ. संजय मयूख, विश्वनाथ भगत, उषा विद्यार्थी, ब्रजेश सिंह रमण, विनोद नारायण झा, संजय टाइगर, योगेन्द्र पासवान, प्रेम रंजन पटेल, देवेश कुमार, चितरंजन कुमार, मृत्युंजय झा, शिवेश राम, धीरेन्द्र सिंह एवं संजय चंद्रवंशी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें