फोटो गैलरी

Hindi Newsकटिहार में सेहरा पहनने से पहले ही दुल्हे को दे दी खौफनाक मौत

कटिहार में सेहरा पहनने से पहले ही दुल्हे को दे दी खौफनाक मौत

कोढ़ा क्षेत्र के विषहरिया पंचायत स्थित शिशिया गांव में 24 वर्षीय अमित कुमार उर्फ पिंटू की शनिवार की अहले सुबह अपराधियों ने घर के दरवाजे पर सोई अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी। नृपेन्द्र प्रसाद सिंह...

कटिहार में सेहरा पहनने से पहले ही दुल्हे को दे दी खौफनाक मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

कोढ़ा क्षेत्र के विषहरिया पंचायत स्थित शिशिया गांव में 24 वर्षीय अमित कुमार उर्फ पिंटू की शनिवार की अहले सुबह अपराधियों ने घर के दरवाजे पर सोई अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी। नृपेन्द्र प्रसाद सिंह के छोटे पुत्र पिंटू को अपराधियों ने सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

उस समय आसमान में बिजली कड़क रही थी इसलिए गोली की आवाज सुनकर भी घरवाले बेखबर रहे। इस मामले में मृतक के पिता ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुबह होने पर घरवालों ने खून से लथपथ पिंटू का शव देखा। हत्या की खबर मिलते ही नृपेन्द्र सिंह के घर पर लोगों का तांता लग गया। पिंटू अपने दो बहन और दो भाई में सबसे छोटा था और आठ मई को उसकी शादी मधेपुरा के रही चटनवा गांव में होनेवाली थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी।

मृतक पिंटू का बड़ा भाई दिव्यांग होने की वजह से घरवाले छोटे पुत्र पिंटू की शादी पहले करवा रहे थे। पिंटू के कंधे पर घर की पूरी जिम्मेवारी थी। वह खेती करके परिवार का भरण पोषण करता था।

मौके पर पहंचे पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष अनोज कुमार मामले की छानबीन की।

बताया कि अजेन्द्र सिंह से नृपेन्द्र से छह बीघा जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक पिंटू के पिता के बयान पर कुलदेव मंडल, नवीन मंडल, संतोष मंडल, (केनगर, पूर्णिया), राजकुमार सिंह, संजीव सिंह और विद्यानंद मंडल को नामजद आरोपी बनाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

फोटो 22ङअळकऌअफ01 घटना के बाद विलाप करती मृतक की मां मंजू देवी व अन्य।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें