फोटो गैलरी

Hindi Newsविश्वविद्यालय की स्वीकृति मिलने पर हर्ष

विश्वविद्यालय की स्वीकृति मिलने पर हर्ष

जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक दौलतपुर स्थित श्रीकांत सज्जू के आवास पर गुरुवार को आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय स्थापना की मंजूरी बड़ी उपलब्धि है। प्रखंड अध्यक्ष विपिन...

विश्वविद्यालय की स्वीकृति मिलने पर हर्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 01 Dec 2016 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक दौलतपुर स्थित श्रीकांत सज्जू के आवास पर गुरुवार को आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय स्थापना की मंजूरी बड़ी उपलब्धि है। प्रखंड अध्यक्ष विपिन सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक सह ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार के प्रयास से विश्वविद्यालय की मांग अब पूरी हो गयी है।

डा. रविरंजन ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिलना उपलब्धि है। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्यमंत्री शैलेश कुमारी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मौके पर रामविलास दिवाकर, श्रीकांत सज्जु, राजीव सिंह, शैलेन्द्र कुमार, मो. रिजवान, रामवृक्ष तांती, मो. लाल उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें