फोटो गैलरी

Hindi Newsडीएम अंकल! रास्ते पर बना दी दीवार, स्कूल कैसे जाएं

डीएम अंकल! रास्ते पर बना दी दीवार, स्कूल कैसे जाएं

नियोजन सह मार्ग दर्शन मेला का उदघाटन कर वापस लौटने के क्रम में शुक्रवार को पी. बी. हाई. स्कूल के दर्जनों छात्र-छात्राएं जिलाधिकारी सुनील कुमार को घेर कर आरजू-मिन्न्त की। डीएम अंकल! पी.बी. हाई स्कूल...

डीएम अंकल! रास्ते पर बना दी दीवार, स्कूल कैसे जाएं
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Dec 2016 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

नियोजन सह मार्ग दर्शन मेला का उदघाटन कर वापस लौटने के क्रम में शुक्रवार को पी. बी. हाई. स्कूल के दर्जनों छात्र-छात्राएं जिलाधिकारी सुनील कुमार को घेर कर आरजू-मिन्न्त की। डीएम अंकल! पी.बी. हाई स्कूल के आम रास्ता पर पक्की दीवार का निर्माण कर घेर लिया गया।

रास्ता बंद होने से स्कूल आने-जाने व परीक्षा के दौरान काफी परेशानियों की दौर से गुजरना पड़ता है। स्कूली बच्चों का भविष्य अधर में पड़ चुका है। स्कूल का भविष्य भी खतरे में है। कई अधिकारियों के पास गुहार लगाई, लेकिन सबने अनदेखी की।

तत्कालीन डीएम गोपाल मीणा ने एक सप्ताह के अंदर रास्ता को अतिक्रमण मुक्त करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन भरोसा के चंद दिनों के बाद ही उनका तबादला हो गया था। तक से अब तक किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली है।

विद्यालाय के एच.एम. ने कहा कि इस विद्यालय में तकरीबन एक हजार छात्र-छात्रा पढ़ते हैं। वर्षो से आम रास्ता था। रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत विद्यालय के प्रधान के द्वारा कई बार लिखित रूप में विभाग के अधिकारियों व जिला प्रशासन से की गई, लेकिन हर बार सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिला।

पी.बी. हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोरमा कुमारी व बच्चों के अनुरोध पर डीएम ने बंद पड़े रास्ते का अवलोकन किया, और जानकारी प्राप्त की। डीएम ने बच्चों के अनुरोध व एच.एम. के पहल पर अतिक्रमित रास्ते को शीघ्र ही मुक्त कराने का आश्वासन दिया।

डीएम ने विद्यालय के एच. एम. से जमीन के सभी कागजात व दस्तावेजों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बहरहाल जो भी हो डीएम अपने वायदे पर कितने खड़े हो पाएगें, यह तो वक्त का तकाजा है। कई डीएम आए और चले गए। अतिक्रमित रास्ते को अब तक किसी ने नहीं हटा सके। रास्ता अतिक्रमण मुक्त करने को सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिलता रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें