फोटो गैलरी

Hindi Newsबांका में दादा बना वहशी, 3 साल की मासूम पोती से किया दुष्कर्म

बांका में दादा बना वहशी, 3 साल की मासूम पोती से किया दुष्कर्म

एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बौंसी के बंधुआकुराबा थाना अंतर्गत एक गांव में मंगलवार देर शाम संथाली टोला में आंगनबाड़ी में पढ़ने वाली तीन वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही 35 साल के जवाहर लाल...

बांका में दादा बना वहशी, 3 साल की मासूम पोती से किया दुष्कर्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 05 Jan 2017 11:46 AM
ऐप पर पढ़ें

एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बौंसी के बंधुआकुराबा थाना अंतर्गत एक गांव में मंगलवार देर शाम संथाली टोला में आंगनबाड़ी में पढ़ने वाली तीन वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही 35 साल के जवाहर लाल हांसदा (रिश्ते में दादा) ने दुष्कर्म किया।

घटना के बारे में पीड़ित परिजन ने बताया कि बच्ची करीब 3 बजे घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच टोले में रहने वाले जवाहर लाल बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर लेते गया और उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

इस बीच बच्ची को नहीं पाकर शाम करीब साढे़ चार बजे मासूम के माता-पिता उसे खोजने लगे। काफी खोजबीन के बाद बच्ची पास के ही खलिहान में खून से लथपथ रोती विलखती मिली। उसे घर लाकर पूछा गया तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्राम प्रधान विश्वनाथ हांसदा को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ ग्राम प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्य मोनिका सोरेन के पति गणेश मुर्मू और रिश्ते में लगने वाले दादा अस्तानिश लाउस दुष्कर्मी के घर गये तो उसकी पत्नी ने बताया कि वह घर पर नहीं है। जबकि परिजनों का कहना था कि वह घर के अंदर ही छिप कर बैठा हुआ था।

मासूम की नाजुक हालत को देखते हुए परिजन देर रात करीब नौ बजे उसे रेफरल अस्पताल लेकर आए। बच्ची का इलाज ड्यूटी पर मौजूद डॉ. संजीव कुमार ने किया। रेफरल में महिला चिकित्सक नहीं रहने की वजह से उसके मेडिकल परीक्षण के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही बौंसी अंचल के इंस्पेक्टर नर्मदेश्वर सिंह चौहान एवं बौंसी थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़ित के पिता से घटना की पूरी जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि बंधुआकुराबा थानाध्यक्ष दुष्कर्मी की धरपकड़ के लिए उसके घर पर छापेमारी कर रही है। दुष्कर्मी शादीशुदा और चार बच्चों का बाप है। घटना के बाद पीड़ित परिजन सहमे हुए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें