फोटो गैलरी

Hindi News74 पैक्स और चार व्यापार मंडल को धान खरीद की अनुमति

74 पैक्स और चार व्यापार मंडल को धान खरीद की अनुमति

भागलपुर, जिले में एक दिसंबर से धान की खरीद शुरू की जायेगी। धान खरीदने के लिए जिला प्रशासन ने 74पैक्स और चार व्यापार मंडलों को अधिकृत किया है। बुधवार को पैक्स अध्यक्षों को धान खरीद के नियमों की...

74 पैक्स और चार व्यापार मंडल को धान खरीद की अनुमति
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Nov 2016 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर, जिले में एक दिसंबर से धान की खरीद शुरू की जायेगी। धान खरीदने के लिए जिला प्रशासन ने 74पैक्स और चार व्यापार मंडलों को अधिकृत किया है। बुधवार को पैक्स अध्यक्षों को धान खरीद के नियमों की जानकारी दी गई।

जिला सहकारिता पदाधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। किसानों को रजिस्ट्रेशन के दौरान सभी तरह की जानकारियां देनी होगी। अभी तक दो हजार से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। पैक्सों को नमी की जांच के लिए मशीन उपलब्ध कराया जा रहा है।

धान खरीद के लिए पैक्सों को गुरुवार से राशि दी जाएगी। पैक्स अध्यक्षों को प्रतिदिन मोबाइल एप पर धान खरीद के संबंध में जानकारी देनी होगी। पैक्स अध्यक्षों को मोबाइल एप के संचालन के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि धान खरीद की पूरी प्रक्रिया को वेबसाइड पर अपलोड किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें