फोटो गैलरी

Hindi Newsभागलपुर में काम करने लगा पासपोर्ट सेवा केन्द्र

भागलपुर में काम करने लगा पासपोर्ट सेवा केन्द्र

भागलपुर मुख्य डाकघर में शनिवार से पासपोर्ट सेवा केन्द्र काम करना शुरू कर दिया। सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। पहले दिन 50 लोगों को कागजातों का सत्यापन करने...

भागलपुर में काम करने लगा पासपोर्ट सेवा केन्द्र
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Mar 2017 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर मुख्य डाकघर में शनिवार से पासपोर्ट सेवा केन्द्र काम करना शुरू कर दिया। सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। पहले दिन 50 लोगों को कागजातों का सत्यापन करने के लिए बुलाया गया था। इसमें से 45 लोगों के कागजातों का सत्यापन हुआ।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि यह जिलावासियों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को पटना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। रेशमी शहर, एनटीपीसी, बिहार कृषि विवि, इंजीनियरिंग कॉलेज के अलावा पासपोर्ट सेवा केन्द्र खुलने से भागलपुर देश के मानचित्र में शामिल हो गया है। पासपोर्ट सेवा केन्द्र खुलने से भागलपुर के अलावा जमुई, बांका और मुंगेर जिले के लोगों को लाभ मिलेगा। खगड़िया जो अभी दरभंगा से जुड़ा है उसे भागलपुर से जोड़ने की कोशिश की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें