फोटो गैलरी

Hindi Newsपन्ना कुमार सिंह बने लखीसराय के नए हेड क्वार्टर डीएसपी

पन्ना कुमार सिंह बने लखीसराय के नए हेड क्वार्टर डीएसपी

लखीसराय के मुख्यालय डीएसपी डा. कृष्ण कुमार सिंह का राज्य सरकार ने तबादला कर दिया है। इनके स्थान पर पन्ना कुमार सिंह को लखीसराय का मुख्यालय डीएसपी बनाया गया है। शनिवार को 240 डीएसपी के हुए तबादले में...

पन्ना कुमार सिंह बने लखीसराय के नए हेड क्वार्टर डीएसपी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 31 Dec 2016 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

लखीसराय के मुख्यालय डीएसपी डा. कृष्ण कुमार सिंह का राज्य सरकार ने तबादला कर दिया है। इनके स्थान पर पन्ना कुमार सिंह को लखीसराय का मुख्यालय डीएसपी बनाया गया है।

शनिवार को 240 डीएसपी के हुए तबादले में दोनों पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। कृष्ण कुमार सिंह का तबादला विशेष शाखा पटना किया गया है, जबकि नव प्रोन्नत डीएसपी पन्ना कुमार सिंह को लखीसराय का मुख्यालय डीएसपी बनाया गया है। वहीं लखीसराय के सार्जेंट मेजर श्यामसुंदर प्रसाद कश्यप को डीएसपी में प्रोन्नति के बाद मेजर के रूप में लखीसराय में ही पदस्थापित किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें