फोटो गैलरी

Hindi Newsमधेपुरा: केरल से 5 माह पहले गुम हुई महिला लोगों का इलाज करतीं मिलीं

मधेपुरा: केरल से 5 माह पहले गुम हुई महिला लोगों का इलाज करतीं मिलीं

केरल से पांच माह पहले गुम एक महिला को केरल और मधेपुरा पुलिस के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को थाना चौक से बरामद किया गया। महिला के साथ एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद...

मधेपुरा: केरल से 5 माह पहले गुम हुई महिला लोगों का इलाज करतीं मिलीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

केरल से पांच माह पहले गुम एक महिला को केरल और मधेपुरा पुलिस के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को थाना चौक से बरामद किया गया। महिला के साथ एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। केरल पुलिस के विजय कुमार ने बताया कि महिला के डॉक्टर पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट की थी।

पुलिस ने महिला के मोबाइल लोकेशन का पता लगाया तो उसके बिहार के सिमरी बख्तियार इलाके में होनी का पता चला। एक महीना से तक उसकी खोज सिमरी बख्तियार क्षेत्र में की जा रही थी लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। इस बीच शुक्रवार को महिला के मोबाइल लोकेशन से पता चला कि वह शहर के जगजीवन पथ के आसपास है। इसके बाद सदर थाना से संपर्क किया गया।

सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने जवानों से पूछा तो पता चला कि थाने के बगल में एक महिला एक युवक के साथ मिलकर पाइल्स का इलाज करता है। उधर, महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले कोलकाता में एक डॉक्टर से हुई थी। उसे दो बच्चे भी हैं। पिछले पांच सालों से पति उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था। पति की क्लीनिक पर उड़ीसा के सुरेश से उसकी मुलाकात हुई। उसी के साथ वह यहां आ गयी। पति के साथ रहते-रहते वह भी पाइल्स का इलाज करना सीख गयी। यहां महिलाओं का इलाज करती थी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि महिला को केरल पुलिस ले गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें