फोटो गैलरी

Hindi Newsभूमि विवाद को लेकर मारपीट, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

भूमि विवाद को लेकर मारपीट, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव में दो गुटों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। इस संबंध में विजय महतो के बयान पर स्थानीय थाना में विभिन्न...

भूमि विवाद को लेकर मारपीट, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 06 Dec 2016 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव में दो गुटों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। इस संबंध में विजय महतो के बयान पर स्थानीय थाना में विभिन्न धाराओं, डायन प्रतिशेध अधिनियम के तहत अशोक महतो समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

विजय महतो व अशोक महतो के बीच बीते कुछ दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। किरणपुर ग्राम कचहरी अंचलाधिकारी के अलावा स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा इस विवाद में विजय महतो के पक्ष में निर्णय दिया गया। इसके बावजूद द्वितीय पक्ष द्वारा विजय महतो को तबाह करने की नीयत से उक्त जमीन पर पक्का निर्माण कार्य करने के इरादे से प्रयास किया गया।

जिसका विजय महतो के द्वारा विरोध किया गया। जिस पर सभी अभियुक्तों द्वारा विजय महतो और उनकी पत्नी नीलम देवी के साथ मार-पीट की गयी। नीलम देवी के साथ छेड़छाड़ की गयी। पीड़िता नीलम देवी को डायन बताकर उसके साथ मारपीट की गयी। दोनों को सूर्यगढ़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें