फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस व वाम दलों का नोटबंदी को लेकर भारत बंद आज

कांग्रेस व वाम दलों का नोटबंदी को लेकर भारत बंद आज

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए नोटबंदी से आमलोगों को हो रही परेशानी के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस व वाम दलों द्वारा भारत बंद रखा जाएगा। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय में...

कांग्रेस व वाम दलों का नोटबंदी को लेकर भारत बंद आज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 27 Nov 2016 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए नोटबंदी से आमलोगों को हो रही परेशानी के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस व वाम दलों द्वारा भारत बंद रखा जाएगा। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें सहरसा बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कमेटी के आह्वान पर जिले के सभी बाजार को बंद रखा जाएगा। पूर्व विधायक प्रमोद सिंह ने कहा कि मोदी जी का जनविरोधी फैसला आम जनता के जीवन को नर्क बना दिया है। पूर्व एमएलसी मो. इसराइल राइन ने कहा कि मोदी सरकार के राज में कटुता आई है और बेरोजगारी बढ़ी है। जिलाध्यक्ष विद्यानंद मिश्र ने कहा कि नोटबंदी से सारा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश सचिव रामसागर पांडेय, प्रो. अश्विनी कु. सिंह, मो. रोजित राईन, साबिर हुसैन, ग्यासउद्दीन खां, अमित कु. दीपक, अजय कु. कुशवाहा, किरण देवी, अफरोजआलम खां, चमकलाल यादव थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें