फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंगेर में बाप बना दरिंदा, डेढ़ साल के मासूम को मार डाला

मुंगेर में बाप बना दरिंदा, डेढ़ साल के मासूम को मार डाला

टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के भंडार गांव में रविवार की देर शाम एक व्यक्ति ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस शव को बरामद कर थाना ले गई है। घटना का कारण दहेज का विवाद बताया गया...

मुंगेर में बाप बना दरिंदा, डेढ़ साल के मासूम को मार डाला
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Mar 2017 01:36 AM
ऐप पर पढ़ें

टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के भंडार गांव में रविवार की देर शाम एक व्यक्ति ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस शव को बरामद कर थाना ले गई है। घटना का कारण दहेज का विवाद बताया गया है।

थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने बताया कि मृतक की मां पुसो देवी ने अपने पति गणेश यादव पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक बच्चे की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुसो देवी ने बताया कि गणेश यादव ससुराल वालों से काफी समय से दहेज की मांग कर रहा था।

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गणेश यादव ने परिवार से मिलकर अपने ही डेढ़ वर्षीय पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से गणेश यादव फरार बताया जा रहा है।

शुक्रवार को भी टेटिया बॉम्बर थाना छेत्र में गोली मारकर एक वृद्ध किसान की हत्या कर दी गयी थी। हालांकि रविवार को पुलिस ने वृद्ध की हत्या के मामले में नामजद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें