फोटो गैलरी

Hindi Newsमहादलितों को बसाने तक वैकल्पिक व्यवस्था करे प्रशासन: उपेंद्र कुशवाहा

महादलितों को बसाने तक वैकल्पिक व्यवस्था करे प्रशासन: उपेंद्र कुशवाहा

भारत सरकार के मानव संसाधन राज्य मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जिला प्रशासन महादलितों को बसाने तक उसके रहने और खाने का वैकल्पिक व्यवस्था करे। उन्होंने कहा कि ठंड के...

महादलितों को बसाने तक वैकल्पिक व्यवस्था करे प्रशासन: उपेंद्र कुशवाहा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 27 Nov 2016 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत सरकार के मानव संसाधन राज्य मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जिला प्रशासन महादलितों को बसाने तक उसके रहने और खाने का वैकल्पिक व्यवस्था करे। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीब महादलित खुले आसमां के नीचे रहने को विवश है।

केन्द्रीय मंत्री श्री कुशवाहा रविवार की दोपहर जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के परसावां गांव में कोर्ट के आदेश पर पर जिला प्रशासन के द्वारा हटाए गए महादलित परिवार का हाल पूछने के लिए पहुंचे थे।

मंत्री ने जिला प्रशासन से महादलितों पर हुए मुकदमा को वापस लेने, महादलित परिवारों को गांव के आसपास ही बसाने एवं पुलिस के द्वारा महादलितों के द्वारा तंग-तबाह नहीं करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महादलितों की मांग को लेकर ऊपर के अधिकारियों से भी बात करेंगे।

केवल महादलितों पर क्यों चलता बुल्डोजर

मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि बसाने से पहले ही हाईकोर्ट के आदेश पर महादलितों को हटाया जाना अन्याय है। इनके रहने की वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। पूरे बिहार में अतिक्रमण है, लेकिन बुलडोजर केवल गरीबों एवं महादलितों के ऊपर ही चलती है। इस गांव में महादलित परिवार पीढ़ी-दर पीढ़ी रह रहे थे। इनलोगों में 13 परिवारों को इंदिरा आवास दिया गया था। जिला प्रशासन के द्वारा उस वक्त क्यों नहीं जांच की गई थी।

इस मौके पर रालोसपा के प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा, प्रदेश के नेता शशिकांत प्रसाद, जिलाध्यक्ष रविप्रकाश सिंह, भाजपा नेता अमित कुमार सिंह, सुदामा सिंह, लोजपा नेता एवं वार्ड पार्षद जॉन मिल्टन पासवान सहित अन्य लोग शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें