फोटो गैलरी

Hindi Newsकोहरे में दिखी नहीं सड़क, गड्ढे में कार पलटने से एक की मौत 3 घायल

कोहरे में दिखी नहीं सड़क, गड्ढे में कार पलटने से एक की मौत 3 घायल

सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर सुकदेवनगर के पास शुक्रवार की अहले सुबह सड़क हादसे में अंबेस्डर कार पर सवार चार लोगों में से एक की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गये। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।...

कोहरे में दिखी नहीं सड़क, गड्ढे में कार पलटने से एक की मौत 3 घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 16 Dec 2016 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर सुकदेवनगर के पास शुक्रवार की अहले सुबह सड़क हादसे में अंबेस्डर कार पर सवार चार लोगों में से एक की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गये। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। कोलकाता से अंबेसडर कार खरीदकर रंजीत कुमार सिंह अपने तीन मित्रों के साथ संग्रामपुर के रास्ते मुंगेर जा रहे थे।

घने कोहरे के कारण कार असंतुलित होकर पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलट गयी। कार पर सवार चार लोगों में रंजीत कुमार पिता रामनरेश सिंह ग्राम इटहरी थाना नयारामनगर मुंगेर की मौत मौके पर ही हो गयी और तीन लोग घायल हो गये। कार रंजीत कुमार सिंह स्वयं चला रहे थे। सूचना मिलने पर संग्रामपुर थाने की पुलिस पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।

घायलों में अशोक सहनी, मनोज सहनी व विक्रम सहनी (मुंगेर) हैं। घायलों में अशोक सहनी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि संतुलन खोने से दुर्घटना हुई है। -

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें