फोटो गैलरी

Hindi Newsपिपरिया दियारा में युवा संसद का हुआ आयोजन

पिपरिया दियारा में युवा संसद का हुआ आयोजन

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में शुक्रवार को नेहरू युवा विकास समिति द्वारा पिपरिया दियारा में पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया।इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र डीवीसी रवि कुमार ने युवा संसद कार्यक्रम...

पिपरिया दियारा में युवा संसद का हुआ आयोजन
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 13 Jan 2017 09:36 PM
ऐप पर पढ़ें

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में शुक्रवार को नेहरू युवा विकास समिति द्वारा पिपरिया दियारा में पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया।

इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र डीवीसी रवि कुमार ने युवा संसद कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि युवा देश के रीढ़ हैं। उन्होंने युवाओं के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

कैलाश यादव और भोला यादव ने स्वच्छ भारत मिशन, नीरज कुमार ने कैशलेस एवं प्रशांत कुमार ने जनधन योजनाओं पर चर्चा की।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विजय कुमार सिन्हा ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा प्रधानमंत्री ने देशहित में कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषण की है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं और लोगों का इसका लाभ दिलाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें