फोटो गैलरी

Hindi Newsहोमगार्ड की हड़ताल से पुलिस विभाग का काम प्रभावित

होमगार्ड की हड़ताल से पुलिस विभाग का काम प्रभावित

होमगार्ड जवानों की हड़ताल से पुलिस विभाग के कामकाज पर असर पड़ रहा है। सरकार ने हड़ताल को अवैध करार दिया है और ड्यूटी लेने से मना कर दिया है। सरकार के रवैये के खिलाफ हड़ताल से लौटे जवान पुन: हड़ताल पर...

होमगार्ड की हड़ताल से पुलिस विभाग का काम प्रभावित
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Apr 2017 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

होमगार्ड जवानों की हड़ताल से पुलिस विभाग के कामकाज पर असर पड़ रहा है। सरकार ने हड़ताल को अवैध करार दिया है और ड्यूटी लेने से मना कर दिया है। सरकार के रवैये के खिलाफ हड़ताल से लौटे जवान पुन: हड़ताल पर चले गए हैं।

जिले में डीएपी जवानों की संख्या पहले से कम है। ऐसे में पुलिस विभाग का रुटीन काम प्रभावित हो गया है और सुरक्षा के बीच नगर निकाय चुनाव संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती है। होमगार्ड कार्यालय में धरना पर बैठे गृह रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश का भी सरकार पालन नहीं कर रही है। कोर्ट ने समान काम के लिए सामान वेतन देने का आदेश दिया है। सरकार के खिलाफ 11 मार्च से होमगार्ड जवान हड़ताल कर रहे हैं। पांच अप्रैल को राज्यपाल से वार्ता के बाद होमगार्ड जवान हड़ताल से वापस लौट गए लेकिन हड़ताल से लौटे जवानों को एसएसपी सरकार के निर्देश पर ड्यूटी पर लेने से इंकार कर दिया है। राज्यपाल ने वार्ता के दौरान 28 अप्रैल का समय लिया था। उन्होंने कहा कि संघ कि ओर से पटना हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की गई है और शुक्रवार को इसपर सुनवाई होनी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें