फोटो गैलरी

Hindi Newsकरारी में आधी रात आग लगने से दो घर जले

करारी में आधी रात आग लगने से दो घर जले

शनिवार की देर रात पिपरिया थाना क्षेत्र के करारी पिपरिया में एक गरीब का आशियाना जलकर राख हो गया। वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। एकाएक लगभग साढ़े बारह बजे के आसपास परिवार के सदस्यों को गर्मी...

करारी में आधी रात आग लगने से दो घर जले
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 16 Apr 2017 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार की देर रात पिपरिया थाना क्षेत्र के करारी पिपरिया में एक गरीब का आशियाना जलकर राख हो गया। वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। एकाएक लगभग साढ़े बारह बजे के आसपास परिवार के सदस्यों को गर्मी लगी। नींद खुली, तो आग लगने का अहसास हुआ।

इसके बाद सभी ने किसी तरह आग से निकलकर जान बचाई। अगर कुछ देर से आग लगने का एहसास होता तो एक बड़ा हादसा भी हो सकता था। प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार की रात पिपरिया गांव के करारी टोला में गरीब यादव अपने पत्नी और 5 बच्चों के साथ खाना खाकर सो गए थे। अचानक रात में परिवार के लोगों को कुछ जलने का अहसास हुआ।

जब लोगों ने देखा तो अपने आशियाना को जलते देखा। हड़बड़ा कर परिवार के सभी सदस्य आग की लपट से बाहर निकले और अपने आंखों के सामने सब कुछ जलते देखने को मजबूर थे। अर्द्धरात्रि में ही ग्रामीणों ने दो पंपसेट और चार मोटर चलाकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के क्रम में कारु झा जख्मी हो गए।

इसी बीच घर में रखें अनाज, बर्तन, कपड़ा, कागजात, चौकी एवं खाने पीने का सामान जल गया। गरीब यादव का परिवार से छत का साया समाप्त हो गया। यादव का एक भूसा रखा दलान एक मोरका और एक घर जलकर राख हो गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी प्रवीण भारद्वाज ने पिपरिया सीओ को फोन कर घटना की जानकारी दी। सीओ ने कहा कि क्षति का आकलन कर नियमानुसार पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें