फोटो गैलरी

Hindi Newsशाहकुंड में तीन स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया सम्मानित

शाहकुंड में तीन स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया सम्मानित

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह के अवसर पर प्रखंड के तीन स्वतंत्रता सेनानी को उनके घर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बीएओ शंभू मंडल ने प्रखंड के हरपुर गांव में स्वतंत्रता सेनानी उपेन्द्र...

शाहकुंड में तीन स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया सम्मानित
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 17 Apr 2017 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह के अवसर पर प्रखंड के तीन स्वतंत्रता सेनानी को उनके घर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बीएओ शंभू मंडल ने प्रखंड के हरपुर गांव में स्वतंत्रता सेनानी उपेन्द्र प्रसाद शर्मा की पत्नी विद्या देवी, इसी गांव स्वतंत्रता सेनानी घनश्याम शर्मा, और दरियापुर निवासी और जानेमाने स्वतंत्रता सेनानी कमला प्रसाद की पत्नी सुमित्रा देवी को उनके घर जाकर सम्मानित किया।

इसमें टोपी, चादर एवं स्मृति चिन्ह से भरा कीट प्रदान किया गया।स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारवालों ने कहा कि सरकार द्वारा दिया जा रहा यह सम्मान अच्छा है। ये स्वतंत्रता सेनानी पटना में आयोजित सम्मान समारोह में नहीं जा पाये, इस कारण सरकार ने ऐसे सेनानियों को उनके घर पर सम्मान किये जाने का निर्णय लिया था। समारोह के समय हरपुर में पूर्व मुखिया दिवाकर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, जयराम शर्मा एवं अन्य परिवार के सदस्य तथा दरियापुर में ऊंकार नारायण सिंह, बॉबी सिंह, अनितेश कश्यप, प्रभाष ठाकुर और उज्वल नारायण सिंह के अलावा परिवार के अन्य सदस्य थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें