फोटो गैलरी

Hindi Newsखाना बनाने में सबौर की महिला झुलसी

खाना बनाने में सबौर की महिला झुलसी

सबौर थाना क्षेत्र के घोषपुर निवासी एतवारी मंडल की पत्नी चांदनी देवी (32) बुधवार सुबह खाना बनाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं पत्नी को बचाने के दौरान पति एतवारी मंडल भी आंशिक रूप से झुलस गए।...

खाना बनाने में सबौर की महिला झुलसी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 24 May 2017 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

सबौर थाना क्षेत्र के घोषपुर निवासी एतवारी मंडल की पत्नी चांदनी देवी (32) बुधवार सुबह खाना बनाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं पत्नी को बचाने के दौरान पति एतवारी मंडल भी आंशिक रूप से झुलस गए। वहीं परिजनों ने घटना के ठीक बाद दोनों को मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया।

घायल अवस्था में एतवारी ने बताया की वह अपने एक पड़ोसी के घर शादी समारोह को लेकर व्यस्त थे। वहीं उनकी पत्नी घर में अकेली ही खाना बना रही थी। अचानक पत्नी की चीखने की आवाज सुनकर जब वह दौड़े तो देखा कि उनकी पत्नी का पूरा शरीर से आग की लपटें निकल रही थी। वहीं पत्नी को बचाने के क्रम में उनके हाथ और शरीर पर आंशिक जख्म आए हैं। अस्पताल में भर्ती महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें