फोटो गैलरी

Hindi Newsउप चुनाव के लिए आज से शुरू होगा नामांकन

उप चुनाव के लिए आज से शुरू होगा नामांकन

राज्य निर्वाचन आयोग त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं ग्राम कचहरी के रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए जिले की सभी पंचायतों में अधिसूचना एवं प्रपत्र-5 में सूचना का प्रकाशन सोमवार को हुआ। आज से अलग-अलग पदों पर...

उप चुनाव के लिए आज से शुरू होगा नामांकन
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 24 Jan 2017 12:36 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य निर्वाचन आयोग त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं ग्राम कचहरी के रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए जिले की सभी पंचायतों में अधिसूचना एवं प्रपत्र-5 में सूचना का प्रकाशन सोमवार को हुआ। आज से अलग-अलग पदों पर नामांकन शुरू होगा। जिले में कुल 252 पदों पर उपचुनाव होना है। 28 फरवरी को पंचायत उपचुनाव होगा। जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रेमकांत सूर्य ने बताया कि सोमवार को प्रपत्र-5 का प्रकाशन किया गया। सभी प्रखंडों को सूचना भेजी गयी है। मंगलवार से सदस्य और पंच के पदों पर उप चुनाव के लिए नामांकन शुरू होगा। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 जनवरी, संवीक्षा की अंतिम तिथि दो फरवरी, नाम वापसी की अंतिम तिथि तीन फरवरी होगी। 28 फरवरी को उप चुनाव के लिए मतदान होना है। वहीं मतगणना का कार्य दो मार्च को होगा। 15 कोषांगों का गठन: डीएम ने उप चुनाव के लिए 15 कोषांग गठित किये हैं। अपर समाहर्ता ईश्वर चंद्र शर्मा को कार्मिक कोषांग, मत पत्र विखंडन कोषांग, वाहन कोषांग, बज्रगृह कोषांग सह मतगणना केंद्र निर्माण कोषांग, मतदान दल प्रशिक्षण कोषांग, मतपत्र मुद्रण कोषांग एवं आदर्श आचार संहिता कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी के तौर पर नामित किया गया है। इनके साथ वरीय उप समाहर्ता ओम प्रकाश मंडल, कोषागार पदाधिकारी जयशंकर सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी नजीर अहमद, भू-अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार जिला लेखा पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी बनाए गये हैं।डीडीसी रामेश्वर पाण्डेय को सामग्री कोषांग, मतदाता सूची विखंडन, मीडिया, विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा बल तथा जिला निर्वाचन कोषांग के पदाधिकारी के तौर पर नामित किया गया है। लेखा एवं प्रशासन स्व नियोजन ग्रामीण विकास अभिकरण की निदेशक प्रतिभा कुमारी, सूचना एवं जनसंपर्क उपनिदेशक केके उपाध्याय डीपीआरओ प्रेमकान्त सूर्य, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रभात भूषण विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी बनाए गये हैं।तीन अन्य कोषांग भी किया गया है तैयारनियंत्रण सह हेल्पलाइन कोषांग, संचार प्रबंधन कोषांग तथा मतदान कर्मी कल्याण कोषांग भी गठित किया गया है। इनके वरीय पदाधिकारी-नोडल पदाधिकारी प्रभात भूषण, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी पंकज झा तथा जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक अभियंता भवन अवर प्रमंडल, पीएचईडी तथा विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल सहित अन्य को उप चुनाव में कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें