फोटो गैलरी

Hindi Newsपूर्णिया में छापेमारी में खुलासा, ब्लॉक आपूर्ति पदाधिकारी निकला करोड़पति

पूर्णिया में छापेमारी में खुलासा, ब्लॉक आपूर्ति पदाधिकारी निकला करोड़पति

पूर्णिया का ब्लॉक आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) ब्रजेश कुमार सिंह करोड़पति निकला। निगरानी टीम की छापेमारी में बीएमओ के यहां करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ। ब्रजेश की संपत्ति को देखकर निगरानी विभाग के...

पूर्णिया में छापेमारी में खुलासा, ब्लॉक आपूर्ति पदाधिकारी निकला करोड़पति
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया का ब्लॉक आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) ब्रजेश कुमार सिंह करोड़पति निकला। निगरानी टीम की छापेमारी में बीएमओ के यहां करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ। ब्रजेश की संपत्ति को देखकर निगरानी विभाग के अधिकारी भी चकित हैं। बीएमओ के खिलाफ निगरानी थाने में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी टीम में डीएसपी शिवचंद्र प्रसाद सिंह व अजीत कुमार सिंह शामिल थे। ब्रजेश सिंह के खिलाफ निगरानी ब्यूरो को कई शिकायतें मिली थी और कई माह से उसके खिलाफ जांच जारी थी। पटना से आयी निगरानी की विशेष टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी के फारबिसगंज प्रभात कॉलोनी आवास, पूर्णिया दफ्तर व आवास पर एक साथ धावा बोला। छापेमारी के दौरान बीएमओ की जमीन के 17 दस्तावेज मिले। ये जमीन अररिया, पूर्णिया व कटिहार में है।

फारबिसगंज व पूर्णिया में विशाल मकान है। सर्च के दौरान 15 पासबुक, लॉकर, 70 हजार रुपए नकद व 10 लाख रुपए के जेवरात मिले। बैंक खाते की जांच कर उसे फ्रीज कर दिया जाएगा। निगरानी टीम देर रात तक उनके आवास में डटी रही। छापेमारी के लिए निगरानी ब्यूरो की दो टीम गठित की गई थी। निगरानी की भनक मिलते ही आपूर्ति पदाधिकारी दफ्तर से गायब हो गए। प्रखंड कार्यालय में टीम ने दो अलमीरा को तोड़कर सभी कागजातों की जांच की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें