फोटो गैलरी

Hindi Newsविधायक ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

विधायक ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

केन्द्र सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर सदर विधायक विजय कुमार सिन्हा ने केन्द्र की सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि केन्द्र की कल्याणकारी, जनहित व लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक कार्यकर्ता पहुंचाएं।...

विधायक ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 27 May 2017 01:24 AM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्र सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर सदर विधायक विजय कुमार सिन्हा ने केन्द्र की सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि केन्द्र की कल्याणकारी, जनहित व लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक कार्यकर्ता पहुंचाएं।

विधायक ने कहा कि केन्द्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी 32 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी किया। पूर्व सैनिकों की वर्षो पुरानी मांग को वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। नोटबंदी कर गरीबों के हित व आर्थिक आजादी के लिए काले धन पर कड़ा प्रहार किया। शुक्रवार को भाजपा के प्रधान कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि प्रधान मंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत, उज्जवला योजना, आधार कार्ड जन-धन योजना की शुरूआत कर एक नई क्रांति का संचार किया।

गांवों और किसानों के विकास के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, ग्रामीण विद्युतीकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सॉइल स्वास्थ्य जांच कार्ड, प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सरीके कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया। विधायक ने कहा कि छह दर्जन से अधिक योजनाएं जमीन पर क्रियान्वित है।

विधायक विजय कुमार सिन्हा ने राज्य सरकार पर भी जमकर प्रहार किया। कहा कि सरकार की सात निश्चय योजना में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि को शामिल नहीं किया गया है। राज्य सरकार की शराबबंदी योजना विफल रही है। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रो. देवानंद साहु, वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र प्रसाद यादव, नगर अध्यक्ष अमरजीत प्रजापति सहित अन्य कई उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें