फोटो गैलरी

Hindi Newsकालाजार उन्मूलन की राह पर चला खगड़िया

कालाजार उन्मूलन की राह पर चला खगड़िया

वर्ष 2016 में मिले मात्र 79 कालाजार के मरीजखगड़िया। नगर संवाददाताजिले में लगातार कालाजार के मरीज के घटने का सिलसिला जारी है। जिले में कालाजार उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे विभाग के अभियान के कारण पिछले...

कालाजार उन्मूलन की राह पर चला खगड़िया
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 07 Feb 2017 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष 2016 में मिले मात्र 79 कालाजार के मरीज

खगड़िया। नगर संवाददाता

जिले में लगातार कालाजार के मरीज के घटने का सिलसिला जारी है। जिले में कालाजार उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे विभाग के अभियान के कारण पिछले तीन वर्षो में कालाजार मरीजों की संख्या लगातार कमी आई है। अमूमन विभाग द्वारा मानक निर्धारित किया गया है कि एक पीएचसी क्षेत्र में अगर दस हजार की जनसंख्या पर एक कालाजार के मरीज मिलते हैं तो कालाजार खत्म होना माना जाता है। जिले में वर्त्तमान में सर्वाधिक 30 मरीज इस वर्ष अलौली पीएचसी में मिला है। लेकिन वह भी निर्धारित मानक के आंकड़ों से कम है। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 में जिले में कालाजार मरीजों की संख्या 251 थी। वही वर्ष 2015 में घटकर 132 पर पहुंच गई। वर्ष 2016 में जिले में मात्र 73 मरीज ही कालाजार से पीड़ित मिले हैं।

करवाया गया है क्षेत्र में छिड़काव: कालाजार उन्मूलन को लेकर विभाग द्वारा कालाजार प्रभावित इलाके में सिंथेटिक पाइरेथ्राइड दवा का छिड़काव करवाया गया है। इससे पूर्व कालाजार उन्मूलन को लेकर डीडीटी का छिड़काव करवाया जाता था। वहीं अब कालाजार मरीजों को सिंगल डोज दवा दी जाती है। यानि मरीज को एम्बीजोन नामक दवा दी जाती है। वही ंमरीजों को 71 सौ रुपए क्षतिपूर्ति राशि दी जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें